मेलबर्न, 29 नवंबर (khabarwala24)। मेलबर्न स्टार्स ने शनिवार को जंक्शन ओवल में खेले गए विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 के 28वें मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 45 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ मेलबर्न स्टार्स ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है।
मेलबर्न स्टार्स 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। इस टीम ने 1 मैच गंवाया है, जबकि 1 मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। वहीं, दूसरी ओर मेलबर्न रेनेगेड्स ने 8 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम 4 मैच गंवा भी चुकी है। रेनेगेड्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इस टीम ने महज 14 रन पर रिस मैककेना (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से मेग लैनिंग ने एमी जोन्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। एमी जोंस 33 गेंदों में 7 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
यहां से लैनिंग ने कप्तान एनाबेल सदरलैंड के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 70 रन जोड़कर टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचा दिया। सदरलैंड ने 16 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि लैंनिंग 58 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 73 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विपक्षी टीम की तरफ से मिली इलिंगवर्थ ने 3 विकेट निकाले, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 16.3 ओवरों में महज 115 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए डिएंड्रा डॉटिन और निकोल फाल्टम ने 23-23 रन बनाए, जबकि इसी वोंग ने 20 रन की पारी खेली। स्टार्स के लिए मैसी गिब्सन ने 3 विकेट निकाले। दो सफलताएं किम गार्थ के हाथ में लगी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















