‘यह कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी’, पीएम मोदी ने विश्व कप जीतने पर ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को बधाई दी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 24 नवंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर बधाई दी है। भारत ने रविवार को नेपाल के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए लिखा, “इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को पहला ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई! इससे भी ज्यादा तारीफ की बात यह है कि वे टूर्नामेंट में अजेय रहे। यह सच में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है। यह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और पक्के इरादे का एक शानदार उदाहरण है। हर खिलाड़ी एक चैंपियन है! टीम को उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।”

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक दिन! महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फॉर द ब्लाइंड 2025 में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। आपकी कामयाबी पर आज हमारा तिरंगा गर्व से और ऊंचा लहरा रहा है। आपकी जीत देश के लिए सम्मान जीतने के आपके इरादे और लगन को दिखाती है। आगामी मुकाबलों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

- Advertisement -

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने लिखा, “इंडियन टीम को पहला ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई। यह एक ऐसा इवेंट है, जो ‘काबिलियत’ की सीमाओं को फिर से तय करते हुए भारत और दुनियाभर में दिव्यांग एथलीट्स को प्रेरित करता है।”

रविवार को खेले गए फाइनल मैच में नेपाल को 114/5 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने महज 12.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में बी3 फुला सरेन ने 44 रन बनाए, जबकि बी1 करुणा ने 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा, सरिता ने 35 रन का योगदान दिया।

भारत ने इस विश्व कप श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, नेपाल और पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान टीम इंडिया ने सभी 7 मैच जीते।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-