CLOSE AD

रोहित शर्मा: 5 छक्के लगाते ही अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे हिटमैन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने लंबे-लंबे और दर्शनीय छक्कों के लिए जाने जाते हैं। रोहित ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 3 छक्के लगाए थे और शाहिद अफरीदी के वनडे क्रिकेट में लगाए सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में भी एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम जुड़ सकता है।

रोहित शर्मा अगर रायपुर में 5 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 650 छक्के हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। हालांकि रोहित के पास रायपुर के बाद भी इस उपलब्धि को हासिल करने का पूरा समय है। उन्होंने फिलहाल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 645 छक्के लगाए हैं।

रायपुर वनडे में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्रिस गेल ने बतौर ओपनर 274 पारियों में 328 छक्के लगाए हैं। रोहित ने अब तक 188 पारियों में 324 सिक्स लगाए हैं। अगर रोहित रायपुर में 5 छक्के लगा पाते हैं, तो 650 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बनने के साथ ही, बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। तीनों फॉर्मेट मिलाकर 503 मैचों की 536 पारियों में वह 645 छक्के लगा चुके हैं। वहीं अगर फॉर्मेट के मुताबिक बात करें, तो रोहित ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। 277 मैचों की 269 पारियों में वह 252 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके 159 मैचों में 205 छक्के हैं। रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में भी सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी हैं। 2015 से लेकर 2023 के बीच तीन विश्व कप के 28 मैचों की 28 पारियों में उन्होंने 54 छक्के लगाए हैं।

Previous articleलांस नायक अल्बर्ट एक्का के साहस के आगे पस्त हो गए थे पाकिस्तानी, फिर बना था बांग्लादेश

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News