अयोध्या, 5 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की और राम लला के दर्शन किए। अयोध्या नगरी आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ।
उमेश यादव ने मंदिर की भव्यता और शहर के विकास को लेकर कहा, “मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। दर्शन भव्य थे, और नया मंदिर शानदार है। अयोध्या का विकास तेजी से हो रहा है। सरकार ने यहां काफी काम किया है। इस शहर में आकर अद्भुत अनुभव था।”
उन्होंने कहा, “मंदिर के दर्शन करने पर मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं काफी समय के बाद यहां आया हूं। मैं यहां श्रीराम और भगवान हनुमान के बुलाने पर आया हूं। मंदिर परिसर काफी शानदार है। यह मन को मोह लेने वाला मंदिर है। यहां विकास देखने को मिल रहा है।”
भारतीय गेंदबाज ने बताया कि काफी समय से उनकी इच्छा इस मंदिर के दर्शन करने की थी। उमेश यादव ने कहा, “जब से राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से मेरे मन में यहां आकर दर्शन करने की इच्छा थी, जहां रामलला का जन्म हुआ है। मुझे यहां आकर दर्शन करने का मौका मिला है। मैंने भगवान से परिवार की खुशी और सफलता का आशीर्वाद मांगा है। मैं आध्यात्मिक हूं। मैं काफी बार उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जाता हूं। हमें भगवान पर काफी आस्था है। सब कुछ कुशल मंगल रहे। सभी का कल्याण हो, विश्व का कल्याण हो और दुनिया में शांति बनी रहे।”
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में विदर्भ की टीम का हिस्सा हैं। शनिवार को विदर्भ की टीम लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रेलवे का सामना करेगी।
ग्रुप ए में शामिल विदर्भ की टीम ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 जीत और 3 हार के साथ विदर्भ प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। रेलवे के विरुद्ध मुकाबले के बाद इस टीम ने 8 दिसंबर को आंध्रा से भिड़ना है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


