CLOSE AD

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम पर लगाया जुर्माना

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दुबई, 18 नवंबर (khabarwala24)। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह मुकाबला रविवार को खेला गया था।

यह घटना पाकिस्तानी पारी के 21वें ओवर में हुई, जब आउट होने के बाद बाबर ने क्रीज छोड़ने से पहले अपने बल्ले से स्टंप्स पर गेंद मारी।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण/कपड़ों, मैदानी उपकरणों और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में बताया कि इसके अलावा, बाबर के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में बाबर आजम का पहला अपराध था।

मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज, थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर फैसल अफरीदी ने आरोप तय किए।

बाबर ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी अली नकवी की ओर से प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

रावलपिंडी में 16 नवंबर को खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। श्रीलंकाई टीम 45.2 ओवरों में महज 211 रन पर सिमट गई। इस टीम की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने 65 गेंदों में 2 चौकों के साथ 48 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि हारिस रऊफ और फैसल अकरम ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 44.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम के लिए फखर जमां ने 55 रन बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, हुसैन तलत ने नाबाद 42 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से जेफ्री वेंडरसे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News