नई दिल्ली, 26 नवंबर (khabarwala24)। टेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में उसी के घर 2-0 से हराया। बावुमा के अनुसार ऐसा हर बार नहीं होता, जब भारत में 2-0 से क्लीन स्वीप के बारे में सोचा जाए।
साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 30 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट 408 रन के अंतर से जीता।
सीरीज जीतने के बाद टेंबा बावुमा ने कहा, “ऐसा हर बार नहीं होता, जब आप भारत आकर 2-0 से सीरीज जीतने की सोचें। मुझे लगता है कि इस टीम के लिए, यह एक और शानदार उपलब्धि है। मुझे लगता है कि यह जीत शायद उन कुछ सवालों के जवाब देती है जो हमसे एक ग्रुप के तौर पर पूछे गए थे।”
उन्होंने कहा, “जब हम मैदान पर होते हैं तो हम क्या करना चाहते हैं, इस बारे में हमारी सोच में एक बड़ा बदलाव आया है। हम परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमने अपनी तैयारी को वास्तव में बेहतर किया है। खिलाड़ी अपनी भूमिका को समझकर मैदान में उतरते हैं। वे अपना योगदान देना चाहते हैं। हर किसी को यह एहसास है कि वह अपना दिन आने पर टीम के लिए कुछ कर सकता है। मुथुसामी जैसे खिलाड़ी बेंच से आते हैं, वे भी आकर मैच जिताऊ प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं। इस जीत से हमारा आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।
टेंबा बावुमा ने कहा, “बतौर कप्तान कभी-कभी गेंदबाज के हाथों से गेंद छीनना बहुत मुश्किल होता है। हर कोई गेंदबाजी जारी रखना चाहता है। आप इसे बल्लेबाजी में भी देखते हैं। हर कोई योगदान दे रहा है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो बड़ा स्कोर करें, जो 150 या उससे ज्यादा रन बनाए, लेकिन हमारे पास चार या पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो 60 और 70 रन बनाएंगे।”
साइमन हार्मर ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 9 विकेट हासिल किए। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, केशव महाराज ने तीन सफलताएं हासिल कीं।
कप्तान ने इन दोनों खिलाड़ियों की तारीफ में कहा, “साइमन के पास साल 2015 में भारत में खेलने का अनुभव है। एक स्पिनर के तौर पर, एक खिलाड़ी के तौर पर, उनके पास बहुत अनुभव है। वह केशव महाराज का काफी अच्छा साथ देते हैं। जो चीज मुझे पसंद है, वह है दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















