नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। देश में भगवान श्रीकृष्ण के ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपने रहस्य और चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं।
मंदिर की धार्मिक मान्यताएं ही भक्तों को उनके आराध्य से जोड़ने का काम करती हैं। ऐसा ही आध्यात्म और चमत्कार से जुड़ा है कर्नाटक का वेणुगोपाल स्वामी मंदिर। माना जाता है कि आज भी इस मंदिर में भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी की मधुर आवाज सुनाई देती है।
कर्नाटक के मैसूर जिले के पास होसा कन्नमबाड़ी नाम के गांव में वेणुगोपाल स्वामी मंदिर है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी बजाते हुए उनकी मूर्ति की पूजा होती है। भगवान का रंग श्याम है और सुंदर फूलों से उनका श्रृंगार होता है। इस मंदिर को लेकर भक्तों का अनुभव रहा है कि जब भी वहां कोई दर्शन के लिए जाता है, तो बांसुरी की आवाज आती है, लेकिन आवाज कहां से आती है, ये बात आज भी रहस्य बनी हुई है।
वेणुगोपाल स्वामी मंदिर इसलिए भी खास है, क्योंकि यह 70 सालों तक पानी में डूबा रहा, लेकिन फिर भी मंदिर को खास नुकसान नहीं हुआ। मंदिर सफेद ग्रेनाइट पत्थरों से बना है और मंदिर के स्तंभों और दीवारों पर पारंपरिक होयसल की वास्तुकला देखने को मिलती है। मंदिर का निर्माण 12वीं वीं सदी में होयसल वंश द्वारा किया गया था। मंदिर के अंदर कई छोटे-छोटे मंदिर और ऐतिहासिक विरासत को दिखाती रॉयल रथ देखने को मिल जाएगी। पूरे मंदिर के निर्माण में सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। फर्श से लेकर नक्काशी तक सब कुछ सफेद मार्बल पर की गई है।
साल 1909 में सर एम. विश्वेश्वरैया द्वारा कृष्णा राजा सागर बांध परियोजना की शुरुआत हुई और तब मूल मंदिर कन्नमबाड़ी में था। बांध परियोजना के पूरा होते-होते पूरा गांव और मंदिर पानी में डूब गया था। तब राजा कृष्ण राजा वाडियार चतुर्थ ने गांव को दोबारा बसाने की कोशिश की और गांव और मूल मंदिर को दूसरी जगह विस्थापित किया गया। इस जगह को होसा कन्नमबाड़ी का नाम दिया गया। डूबने के बाद भी मंदिर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। मंदिर को विस्थापित करने का काम खोडे फाउंडेशन ने किया था।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


