नई दिल्ली, 29 सितंबर (khabarwala24) भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के हुआ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) 1 अक्टूबर से आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा। इन चार देशों के समूह में स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं।
इस समझौते के तहत, ईएफटीए ने 15 वर्षों की अवधि में 100 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे भारत में दस लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
इस अवसर पर सरकार राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ईएफटीए देशों के मंत्री इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे।
भारत और ईएफटीए ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इस समझौते के कार्यान्वयन के लिए सदस्य देशों में प्रक्रियात्मक अनुमोदन की आवश्यकता थी, जिसके कारण यह अगले महीने की शुरुआत से लागू हो रहा है।
समझौते के तहत, ईएफटीए अपनी 92.2 प्रतिशत टैरिफ लाइनें प्रदान कर रहा है, जो इस क्षेत्र में भारत के 99.6 प्रतिशत निर्यात को कवर करती हैं। ईएफटीए की बाजार पहुंच पेशकश में 100 प्रतिशत गैर-कृषि उत्पाद और कुछ प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों पर टैरिफ रियायतें शामिल हैं।
भारत अपनी 82.7 प्रतिशत टैरिफ लाइनें प्रदान कर रहा है, जो ईएफटीए निर्यात के 95.3 प्रतिशत को कवर करती हैं। हालांकि, सोने पर प्रभावी शुल्क अपरिवर्तित रहेगा।
यह समझौता भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्विस घड़ियों, व्हिस्की और चॉकलेट जैसे विशिष्ट ईएफटीए वस्तुओं पर टैरिफ कम करेगा।
इस समझौते में सेवाओं की पारस्परिक मान्यता के प्रावधान शामिल हैं, जिससे नर्सिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और वास्तुकला जैसे क्षेत्रों के पेशेवरों को ईएफटीए देशों में काम करने की अनुमति मिलती है।
इसमें बौद्धिक संपदा अधिकारों को भी शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य पेटेंट सुरक्षा उपायों, विशेष रूप से फार्मा उत्पादों में पेटेंट के सदाबहार उपयोग, के बारे में भारत की चिंताओं का समाधान करना है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को “विश्वास और दक्षता साझेदारी” कहा है और यह एक ऐसा रिश्ता जो आपसी विश्वास और पूरकता पर आधारित है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह साझेदारी भारत और चार ईएफटीए देशों के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत करेगी, जिससे व्यापार, निवेश और नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


