वंचितों के खिलाफ कांग्रेस के मन में द्वेष और घृणा: भाजपा महासचिव तरुण चुघ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर दशकों तक अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दशकों से वंचितों के खिलाफ कांग्रेस के मन में द्वेष और घृणा भरी हुई है। इसी बीच, तरुण चुघ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संवैधानिक नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हमला किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की चार पीढ़ियों ने पांच दशकों तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने उनके विजन और भारतीय संविधान का अपमान किया। पंडित नेहरू ने उन्हें इतना परेशान किया कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

तरुण चुघ ने कहा कि अंबेडकर को हराने के लिए कांग्रेस ने प्रयास किए। उन्होंने कहा, “जब भीमराव अंबेडकर ने दिल्ली में अपने आखिरी दिन बिताए, तब भी उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। निधन के बाद कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर के लिए दिल्ली में पांच गज जमीन भी नहीं दी। उनके पार्थिव शरीर को जबरन मुंबई भेज दिया गया था।”

- Advertisement -

भाजपा महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का सम्मान किया। उनके जीवन पर पांच तीर्थों का निर्माण किया। हमारी विचारधारा ने बाबासाहेब अंबेडकर को भारतरत्न दिलवाया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तरुण चुघ ने कहा, “जब-जब देश के अंदर तिरंगा फहराने, सम्मान या संवैधानिक कार्यक्रमों की बात आती है, चाहे वह स्वतंत्रता दिवस हो, उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह हो या मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह हो, हर बार आप (राहुल गांधी) विरोध करके चले जाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद संविधान के तहत एक गंभीर जिम्मेदारी है, ये पर्यटक पास नहीं है। राहुल गांधी बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते आ रहे हैं।

- Advertisement -

तरुण चुघ ने यह भी कहा कि राहुल गांधी विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर भारत-विरोधी टूलकिट का हिस्सा बनकर काम कर रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

पंडित नेहरू की ऐतिहासिक नीतिगत गलतियों पर तरुण चुघ ने कहा कि उनकी गलतियों को भुलाया नहीं जा सकता है। इसमें आर्टिकल 370 और 35ए, अपने द्वीप दूसरे देशों को देना और स्थायी सदस्यता छोड़ने की बात है। इन ऐतिहासिक घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-