मुरादाबाद, 30 नवंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लगे एक बीएलओ की मौत के बाद प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह का कहना है कि इससे एसआईआर प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।
दरअसल, रविवार सुबह मुरादाबाद में बीएलओ का काम कर रहे 45 वर्षीय टीचर सर्वेश सिंह ने अपने घर के अंदर ही फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बीएलओ ने टारगेट के टेंशन और अधिकारियों के दबाव को खुदकुशी का कारण बताया है।
घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सर्वेश सिंह जाहिदपुर गांव के बूथ नंबर 406 पर तैनात थे। बीएलओ द्वारा बड़ा कदम उठाए जाने की सूचना मिली है। इसके साथ ही, एक नोट भी मिला है जिसमें कुछ बातें बताई गई हैं। लोकल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि उनके काम में कोई खास कमी नहीं थी। करीब 67 प्रतिशत फॉर्म डिजिटलाइज हो चुके थे और लगभग 6 प्रतिशत अन्य मार्किंग भी पूरी की जा चुकी थी। काम लगभग अंतिम चरण में था। उन्होंने बताया कि सर्वेश सिंह के सुपरवाइजर, जो रिश्तेदारी में भी आते हैं, ने जानकारी दी कि वे लगातार सर्वेश से संपर्क में थे और उनकी मदद के लिए एक आंगनबाड़ी कर्मचारी भी साथ लगाया गया था।
डीएम का कहना है कि एसआईआर अभियान और इस कदम के बीच अभी सीधा संबंध पूरी तरह साबित नहीं हुआ है, पर जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हो रही है।
स्थानीय पुलिस परिवार के बयान, सुसाइड नोट की सामग्री और अन्य परिस्थितियों को देखकर पूरी घटना की पड़ताल कर रही है। आगे की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
यूपी में एसआईआर अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 7 बीएलओ की मौत हो चुकी है, जिसमें से 3 बीएलओ ने आत्महत्या की है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















