देहरादून, 28 सितंबर (khabarwala24)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने नए जीएसटी सुधार के बारे में बात की और इसे एक बड़ी बचत बताया। उन्होंने राज्य के विकास और प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
स्वदेशी अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है। पीएम मोदी ने देश के सामने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमें भी अपना योगदान देना होगा। जीएसटी रिफॉर्म को लेकर उन्होंने कहा कि सभी वर्गों में खुशी की लहर है। सभी ने जीएसटी के स्लैब में आई कमी को सराहा है। इससे सभी वर्गों को लाभ पहुंचा।
सीएम ने बताया कि उन्होंने देहरादून में स्थानीय व्यापारियों और आमजन के साथ जीएसटी की घटी दरों के संबंध में संवाद किया। इस दौरान उनसे दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील की। उत्तराखंड में पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक की एसआईटी जांच की जा रही है। हम छात्रहित में सही निर्णय ले रहे हैं। दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता से लेकर मीडिया जगत तक, सभी इस तथ्य के साक्षी हैं कि हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर 100 से अधिक नकलची माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है और योग्यता व प्रतिभा के आधार पर 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। हम गरीब माता-पिता के बेटे-बेटियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
पेपर लीक प्रकरण की जांच जारी है। जांच के तथ्यों के आधार पर हम छात्रों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ, कदाचार मुक्त हों, ताकि प्रतिभाशाली और सक्षम छात्र, विशेष रूप से गरीब माता-पिता के बेटे और बेटियों का चयन पूरी तरह से उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर हो। यह हमारा संकल्प है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










