जयपुर, 2 दिसंबर (khabarwala24)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने की घटना पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा है कि इस घटना में पुरुष की मौत हो चुकी है, जबकि महिला का अभी भी इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि यह दुखद घटना है। इस तरह कानून को अपने हाथ में लेना और ऐसी घटना को अंजाम देना मानवता के लिए शर्मनाक है। ऐसा नहीं होना चाहिए। अपराधियों को पकड़ा गया है।
एसआईआर को लेकर प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इसमें गलत क्या है? एसआईआर सही हो रहा है। केंद्र सरकार के विजन में एसआईआर है। सिर्फ वास्तविक मतदाता ही सूची में रहेंगे। बिहार में भी लोगों के नाम कटे हैं, राजस्थान में भी कट रहे हैं, यहां तक कि मेरी विधानसभा में भी नाम काटे जा रहे हैं। इसके पीछे कारण हैं, किसी का दो जगह नाम है, कोई कहीं और रह रहा है, किसी की मौत हो चुकी है। ऐसे लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।
सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि लोगों को जागरूक करने का अभियान चलता रहता है। दुर्घटना के पीछे के कारण क्या हैं, इसे लेकर सभी को सजग रहना चाहिए। सभी को परिवहन विभाग के नियमों का पालन करना चाहिए। हाईवे पर गाड़ी रोकने के नियमों का सही से पालन जरूरी है। इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अगर कहीं कोई ब्लैक स्पॉट है, तो पीडब्ल्यूडी को उसे ठीक करने के लिए कह दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों की जान बचाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमारा विभाग लगातार काम कर रहा है।
बता दें कि जयपुर की घटना में प्रेमी-प्रेमिका को आग के हवाले करने वाले कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित लड़की के परिवार वाले ही हैं। आरोप है कि परिवार वालों ने ही दोनों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















