CLOSE AD

एसआईआर के जरिए मतदाताओं का काटा जा रहा नाम : राम गोपाल यादव

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

इटावा, 3 दिसंबर (khabarwala24)। एसआईआर को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम गोपाल यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर के जरिए लोगों का नाम काटा जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जब से चुनाव हो रहे हैं, तब से जिन लोगों की मौत हो जाती है, उनके नाम हटा दिए जाते हैं, जो चुनाव में मतदान करने के योग्य होते हैं, उनके नाम जोड़ दिए जाते हैं। चुनाव से करीब एक साल पहले इसे किया जाता है। इसके बाद पूरी वोटर लिस्ट दी जाती है। अगर किसी की स्पेलिंग गलत होती है, तो उसे ठीक कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया हमेशा से रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद यह प्रक्रिया लगभग खत्म कर दी गई है।”

उन्होंने कहा कि एसआईआर पर राजनीति दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं, नहीं तो इसकी जरूरत ही नहीं पड़ रही थी। एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। चुनाव आयोग को इस तरह से काम नहीं करना चाहिए, जिस तरह से वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर कर रहा है।

राम गोपाल यादव ने कहा, “सबसे बुरी बात यह है कि इतना बड़ा काम बहुत ही कम समय में किया जा रहा है। इसी कारण बीएलओ सुसाइड कर रहे हैं। यह अच्छा नहीं है। आप सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए हर मुमकिन तरीका और हर तरह का शॉर्टकट इस्तेमाल नहीं कर सकते। जनता सब देख रही है, आने वाले समय में इसका जवाब मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि मैंने ऑल पार्टी मीटिंग में यह बात बताई थी, वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे, कि अगर कोई गलत तरीकों से सत्ता में बने रहना चाहता है, तो उसे बांग्लादेश और नेपाल से सबक सीखना चाहिए। लोगों को इतिहास से सीखना चाहिए। अगर इतिहास से नहीं सीखेंगे, तो नतीजे गंभीर होंगे। उन्हें तैयार रहना चाहिए। जब फैसला आएगा, तो सबको पता चल जाएगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News