राहुल गांधी ने बिहार का किया अपमान, जनता देगी माकूल जवाब: रोहन गुप्ता

अहमदाबाद, 29 अगस्त (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रोहन गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है।रोहन गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को उस समय गहरा दुख हुआ होगा, जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अहमदाबाद, 29 अगस्त (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रोहन गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है।

रोहन गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को उस समय गहरा दुख हुआ होगा, जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वे तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगे। राहुल गांधी का गोलमोल जवाब इस बात का संकेत है कि तेजस्वी यादव के साथ गेम हो रहा है और वे इसका शिकार बन चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी बिहार में अपनी पार्टी का मॉडल पेश करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को बुलाते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर बिहार का अपमान किया। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और सही समय आने पर जवाब भी देगी।

रोहन गुप्ता ने कर्नाटक के कांग्रेस मॉडल को फेल करार देते हुए कहा कि वहां की हालत देश के सामने है। कांग्रेस ने अपने वादे पूरे नहीं किए। कांग्रेस के पास न नीति है, न नियत और उनके सहयोगी दलों में मतभेद स्पष्ट हैं। बिहार की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी।

रोहन गुप्ता ने पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पुरानी आदत है कि वह अपनी नाकामियों का ठीकरा भारत पर फोड़ता है। भारत ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर चेतावनी दी लेकिन पाकिस्तान ने अपनी तैयारियों में कोताही बरती।

उन्होंने पाकिस्तान को विफल देश और मृत अर्थव्यवस्था करार देते हुए कहा कि वहां की जनता सरकार और सेना की नाकामी का खामियाजा भुगत रही है। जिस देश की विदेश नीति आतंकवाद पर आधारित हो, वहां जनता की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि कुछ भारतीय नेताओं को पाकिस्तान की स्थिति से सबक लेना चाहिए और मृत अर्थव्यवस्था का मतलब समझें।

भारत की आर्थिक प्रगति पर बोलते हुए रोहन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की जीडीपी तेज गति से बढ़ रही है, जो सरकार की सफल नीतियों का परिणाम है।

रोहन गुप्ता ने भारत-जापान संबंधों की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि जापान ने हमेशा भारत में निवेश किया है, चाहे वह बुलेट ट्रेन हो या अन्य बड़े प्रोजेक्ट। भारत आत्मनिर्भर और स्वदेशी आधार पर आगे बढ़ने वाला अर्थतंत्र बनकर उभरा है। देश अब विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

एकेएस/एएस

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News