नागपुर, 29 नवंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा कि पिछले चुनाव में हम लोगों को जीत मिली थी और इस बार हमें यही उम्मीद है कि इस बार भी हम अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।
वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत को लेकर गोविंदा ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि हर कोई अपनी परिस्थिति देखने के बाद देश के सामने अपनी विचारधारा रखता है। देश के लिए जरूरी और सामूहिक तौर पर सहमति से जो भी हो, उसे करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में जो भी महत्वपूर्ण चीजें थीं, उन पर काम हुआ है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में भारत का सम्मान पुनः स्थापित हुआ है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम देवेंद्र फडणवीस और भाजपा का महत्वपूर्ण योगदान है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गोविंदा ने कहा कि हम लोगों पर कृपा है कि हम ऐसे प्रधान पुरुष को देख पाए। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रियाएं नहीं देता हूं। रोजाना बयानबाजी होती रहती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो योग्य हैं, प्रभु उन पर कृपा प्रदान करें।
वहीं, महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। इसको लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच एनसीपी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को एनडीए नेताओं की ‘पैसे पर आधारित’ कैंपेनिंग की कड़ी आलोचना की। पवार ने आरोप लगाया कि एनडीए के सहयोगी परफॉर्मेंस के बजाय फंड के वादे के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, “पैसे और फंड के आधार पर वोट मांगे जा रहे हैं, यह अच्छा संकेत नहीं है।”
बता दें कि अजीत पवार ने हाल ही में मालेगांव नगर पंचायत में वादा किया था कि अगर एनसीपी उम्मीदवार जीते तो शहर के लिए काफी फंड दिए जाएंगे और चेतावनी दी थी कि जो क्षेत्र पार्टी को सपोर्ट नहीं करेंगे, उन्हें मदद नहीं मिलेगी। उनके इस बयान के बाद विवाद बढ़ा तो बाद में अजीत पवार ने सफाई देते हुए कहा कि वह आदर्श चुनाव आचार संहिता का सम्मान करते हैं और पब्लिक लाइफ में गलतियां हो सकती हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















