CLOSE AD

पटना: राजभवन पहुंचा जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 30 सितंबर (khabarwala24)। जन सुराज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजभवन पहुंचा और एक ज्ञापन सौंपकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले, जन सुराज ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात नहीं हुई। हमने राज्यपाल के प्रधान सचिव को अपनी मांगों का ज्ञापन और साथ में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र सौंपा है।

उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा ज्ञापन राज्यपाल महोदय तक पहुंचेगा। साथ ही अब हमें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कार्रवाई होगी और न्याय मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी और प्रदेश महासचिव किशोर कुमार शामिल रहे।

उदय सिंह ने अपने ऊपर उम्र छिपाने के आरोपों को लेकर कहा कि मुझ पर भी उम्र छिपाने के आरोप लग रहे हैं। लेकिन, मैंने नियमानुसार नामांकन के वक्त वही उम्र बताया है जो वोटर लिस्ट में है। उम्र छिपाकर मुझे कोई लाभ नहीं होने वाला था। उन्होंने आगे कहा कि उप मुख्यमंत्री पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे।

उदय सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सम्राट चौधरी का नाम 28 मार्च 1995 को हुए लौना परसा नरसंहार (केस संख्या 44/1995, थाना तारापुर) में अभियुक्त के रूप में दर्ज है, जिसमें कुशवाहा समुदाय के छह लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में सम्राट चौधरी सहित छह अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उन्होंने आगे कहा कि वे कई महीनों तक जेल में रहे, उनकी जमानत दो बार खारिज हुई थी। उन्होंने मैट्रिक के प्रवेश पत्र के आधार पर अपनी उम्र 15 वर्ष साबित की और नाबालिग होने के कारण रिहा हुए। लेकिन, बाद के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना जन्मवर्ष 1969 बताया, जिससे 2020 में उनकी उम्र 51 वर्ष हो जाती है।

इससे पहले, जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News