पटना, 29 नवंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मंगल पांडेय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक अराजक सरकार काम कर रही है, जिसका मकसद लोगों को परेशान करना और घुसपैठियों को संरक्षण देना है।
मंत्री मंगल पांडेय ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का मकसद जो लोकतंत्र के हित की बात करे, उसका विरोध करना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि अभी भी वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने लोगों को भड़काकर और अपने शासन-प्रशासन, पुलिस तंत्र का गलत इस्तेमाल कर लोगों को डरा कर एसआईआर के काम को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर का विरोध किए जाने पर मंगल पांडेय ने कहा, “जिस तरह से ये लोग बिहार में एसआईआर को लेकर झूठा बयान दिया करते थे, उसी तरह ये लोग अब ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में झूठा बयान दे रहे हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता सच्चाई जानती है। चुनाव आयोग ने जिस प्रकार से बिहार में काम किया, बिहार के एक भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटा नहीं था। वैसा ही काम पश्चिम बंगाल में हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है, लेकिन ममता बनर्जी को कभी भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं रहता है, क्योंकि वे हमेशा प्रयास में रहती हैं कि गैरकानूनी तरीके से सत्ता पर काबिज रहने के लिए जो भी गलत काम करना पड़े, वह करें।
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एसआईआर का मामला हो या विकास, भ्रष्टाचार, रोजगार और पलायन का मामला हो, सभी मामलों में टीएमसी सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिससे लोगों में गुस्सा है और वहां के लोगों ने इस बार टीएमसी सरकार को बाहर करने का निर्णय कर लिया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















