नवरात्रि : सप्तमी पर काशी के कालरात्रि मंदिर में विशेष पूजा, मां के दर्शन को उमड़ी भीड़

वाराणसी, 28 सितंबर (khabarwala24)। नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौक क्षेत्र में स्थित माता कालरात्रि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन कर अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति की कामना करते दिखे।माता कालरात्रि की उपासना नवरात्रि के सातवें दिन विशेष […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

वाराणसी, 28 सितंबर (khabarwala24)। नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौक क्षेत्र में स्थित माता कालरात्रि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन कर अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति की कामना करते दिखे।

माता कालरात्रि की उपासना नवरात्रि के सातवें दिन विशेष मानी जाती है। नवरात्रि में सबसे विशेष दिन सप्तमी का होता है। मां कालरात्रि काजल के स्वरूप वाली हैं। उनके इस स्वरूप को बेहद ही दयालु कहा जाता है। मां नाना प्रकार के आयुध से विराजमान रहती हैं।

कालरात्रि मंदिर के महंत राजीव ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “मान्यता है कि मां कालरात्रि के पूजन से अकाल मृत्यु का संकट दूर हो जाता है। शिव की नगरी काशी का यह अद्भुत और इकलौता मंदिर है, जहां भगवान शंकर से रुष्ट होकर माता पार्वती ने सैकड़ों वर्षों तक कठोर तपस्या की थी।”

उन्होंने कहा कि यह सिद्ध मंदिर अपनी दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है। विधि-विधान से पूजा करने से मां का आशीर्वाद मिलता है। मां को बेहद ही दयालु माना जाता है। यहां तो पूरे साल भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन नवरात्रि की सप्तमी तिथि को भीड़ ज्यादा हो जाती है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भीड़ लगी हुई है। जो भी भक्त एक बार मंदिर परिसर में पहुंचता है, उसका मन मां के ध्यान में स्वतः ही लीन हो जाता है। मां कालरात्रि का स्वरूप जितना विकराल प्रतीत होता है, उतना ही सौम्य और करुणामयी भी है।

श्रद्धालुओं ने कहा कि परंपरा के अनुसार, मां के चरणों में गुड़हल के पुष्प, लाल चुनरी, नारियल, फल, मिष्ठान, सिंदूर, रोली, इत्र और द्रव्य अर्पित करना विशेष रूप से फलदायी माना गया है। भक्त विश्वास रखते हैं कि माता अपने दरबार में आने वाले प्रत्येक साधक की मनोकामना पूरी करती हैं। मंदिर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के आसपास पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News