नई दिल्ली, 30 अगस्त (khabarwala24)। कैरेबियन प्रीमियर लीग के 16वें मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए मैच में बारबाडोस ने त्रिनबागो को जीत के लिए 179 का लक्ष्य दिया था। त्रिनबागो ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबडोस रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।
बारबाडोस के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 22 गेंद पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 45 रन बनाए। कदीम एलेन ने 37 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 41 रन और कप्तान रोवमन पॉवेल ने 15 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 31 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 29 रन की पारी खेली।
त्रिनबागो के लिए आंद्रे रसेल ने 3, मोहम्मद आमिर ने 2 और अली खान ने 1 विकेट लिए।
179 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी त्रिनबागो को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दी। मुनरो ने अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से मैच को एकतरफा बना दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 67 रन की पारी खेली। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह रन आउट हो गए।
मुनरो के अलावा, कप्तान निकोलस पूरन ने 40 गेंद पर 6 छक्के और 1 चौका लगाते हुए नाबाद 65 रन की पारी खेली। मुनरो के साथ तीसरे विकेट के लिए पूरन ने 93 रन की साझेदारी की। पूरन ने कायरन पोलार्ड के साथ भी नाबाद 30 रन जोड़े। पोलार्ड 9 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
एलेक्स हेल्स 14 गेंद पर 19 और केसी कार्टी 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए।
त्रिनबागो ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।
पीएके/एएस
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










