मुंबई, 5 दिसंबर (khabarwala24)। अपनी बेहतरीन अदाकारी से पर्दे पर पहचान बनाने वाले अभिनेता विपिन शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने 12 साल का लंबा ब्रेक लेकर फिल्म ‘तारे जमीन पर’ से दमदार वापसी की और आज ओटीटी पर भी राज कर रहे हैं।
अब उन्हें ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ देखा गया और उन्होंने khabarwala24 के साथ सीरीज से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया है।
मनोज बाजपेयी के साथ विपिन शर्मा ने एक बार फिर स्क्रीन शेयर की है और उनके साथ काम करना अभिनेता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने khabarwala24 से खास बातचीत में कहा कि मनोज मुंबई में मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और हम दोनों एक-दूसरे को दिल्ली में अपने थिएटर के दिनों से जानते हैं। वे हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और मैं उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करता हूं।
विपिन शर्मा, मनोज बाजपेयी के काम को बहुत सराहते हैं और उनके साथ काम करते वक्त बहुत सारी सावधानियां भी बरतते हैं। अभिनेता का कहना है कि वे उनके साथ काम करते वक्त पूरी कोशिश करते हैं कि सब कुछ बहुत ही अच्छे से हो जाए। उन्होंने कहा, “जब मैं उनके साथ अभिनय करता हूं, तो मैं अपना पूरा योगदान देने की कोशिश करता हूं, जिससे कुछ कम न लगे। मुझे लगता है कि ऐसा नहीं करना उनकी मेहनत और काम का अपमान होगा।
बता दें कि मनोज बाजपेयी और विपिन शर्मा ने ‘सिर्फ एक बंदा काफी है,’ ‘द फैमिली मैन 3’, और ‘भैया जी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
‘द फैमिली मैन 3’ में विपिन शर्मा ने ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो दिखने में तो शांत हैं लेकिन अपने अंदर कई राज समेटे हैं। अपने किरदार की बारीकियों पर बात करते हुए विपिन ने कहा कि अपने किरदार के लिए मैंने जितना हो सके, उतना शांत रहने की कोशिश की है।
उन्होंने आगे कहा कि जब हम झूठ बोलते हैं, तो हम सच के इर्द-गिर्द की चीज़ों के बारे में ज़्यादा बात करते हैं, लेकिन सच के बारे में नहीं। कहते हैं कि ‘कैसे पता चलेगा कि कोई आदमी झूठ बोल रहा है?’ और इसका जवाब है, ‘उसके होंठ हिल रहे हैं!’ एक पेशेवर के तौर पर मैंने जितना हो सके शांत रहने की कोशिश की है और चीजों को सीखा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


