मुंबई, 6 नवंबर (khabarwala24)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के राम मंदिर और विश्वविद्यालय संबंधी बयानों पर पलटवार किया है। नायर ने khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि खेसारी लाल एक कलाकार हैं और संभवतः वे देश की भू-राजनीति या समकालीन राजनीतिक परिवेश की गहरी समझ नहीं रखते।
नायर ने आरोप लगाया कि जिस पार्टी से खेसारी लाल चुनाव लड़ रहे हैं, वह हमेशा से जंगलराज और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के लिए जानी जाती रही है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के आरोप में उस पार्टी के एक मुखिया भी जेल में रहे हैं और वे हिंदू-विरोधी रुख के लिए पहचाने जाते हैं।
उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा कि यह हिंदुओं के 500 साल के संघर्ष का परिणाम है और विश्वभर के प्रत्येक हिंदू के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट देश के विकास की दिशा में उठाए कदम हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से उन्नति कर रहा है।
श्रीराज नायर ने खेसारी लाल के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनमें जानकारी और ज्ञान की कमी है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे देते हैं। उन्हें बयानबाजी से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और पहले की तुलना में अब आईआईटी-आईआईएम जैसी संस्थाओं की संख्या भी बढ़ी है।
नायर ने राहुल गांधी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वर्षों से वे अपने हास्यास्पद और बेतुके बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बीच जो बयान दे रहे हैं वह देश विरोधी है। वे विदेशों में भी देश की बुराइयां कर रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि जेन-जी और युवाओं को उकसाने और देश में अप्रत्यक्ष रूप से गृह युद्ध की धमकी देने का संज्ञान लेना चाहिए। राहुल गांधी पर देश विरोधी गतिविधियों के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















