CLOSE AD
-Advertisement-

कर्नाटक की जनता त्रस्त, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त: प्रदीप भंडारी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 2 नवंबर (khabarwala24)। सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार में नेतृत्व को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त है। उस कारण कर्नाटक की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। भले ही वे इडली खाएं या डोसा खाएं, पर सच्चाई यह है कि कर्नाटक और राहुल गांधी का मॉडल आज देश के सामने है। जहां दोनों नेता कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त रहते हैं। उन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि कर्नाटक के अंदर पक्की सड़कों से ज्यादा गड्ढे हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कर्नाटक की सरकारी स्कीम में भ्रष्टाचार हो रहा है और लूट मची हुई है।”

प्रदीप भंडारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। अगर वह किसी चीज की गारंटी देती है तो वह लूट की गारंटी देती है। उनकी आपसी लड़ाई कर्नाटक की जनता का भी अपमान है, क्योंकि जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया था, लेकिन उसके बावजूद जनता की सेवा करने के बजाय कांग्रेस पार्टी आपसी कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त है।

- Advertisement -

कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर हो रहे खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से मीडिया से कहा कि वे पूरी तरह एकजुट हैं और नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा हाईकमान के फैसले का पालन करेंगे।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “शिवकुमार और मैं भाई जैसे हैं और पार्टी के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। जब भी हाईकमान तय करेगा, शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।” उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह शिवकुमार के घर नाश्ते के लिए पहुंचे। इससे पहले शिवकुमार उनके घर आए थे और उन्होंने अपने घर आने का न्योता दिया था। उसी निमंत्रण पर यह बैठक आयोजित हुई।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News