नई दिल्ली, 18 नवंबर (khabarwala24)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जापान की लीडिंग शिपिंग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की और शिपबिल्डिंग को लेकर भारत के साथ सहयोग पर बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वे जापान के ‘के’ लाइन के चेयरमेन युकीकाजू म्योचिन के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनकी चर्चा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को मैरीटाइम शिपिंग हब में बदलने पर केंद्रित रही।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “शिपबिल्डिंग मॉनिटरिंग और डिलिवरी में विशेषज्ञता के साथ के लाइन शिपबिल्डिंग में दुनिया के लिए मेक इन इंडिया के हमारे प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।”
केंद्रीय मंत्री पुरी ने टोक्यो में सोजित्ज कॉर्पोरेशन के एनर्जी ट्रांसफोर्मेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर ताकाहिरो एबिसु से भी मुलाकात की। इस मीटिंग को लेकर पुरी ने बताया कि सोजित्ज और भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों के बीच चल रहे सहयोग पर चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने लिखा, “उन्होंने आईओसीएल के साथ भारत में कंप्रेस्ड बायोगैस प्रोडक्शन में प्रवेश किया है और भारत से जापान तक ग्रीन अमोनिया के ऑफटेक के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए हैं।”
वे टोक्यो में ओसाका गैस के प्रतिनिधि निदेशक और कार्यकारी उपाध्यक्ष केजी ताकेमोरी से मिले। इस मीटिंग में ओसाका गैस और भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बीच सहयोग के बढ़ते अवसरों पर चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय ऊर्जा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और एनवाईके लाइन जापान के बीच चल रहे शिपिंग बिजनेस को लेकर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी नोबुहिरो काशिमा के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में उन्होंने मेक इन इंडिया की भावना के साथ भविष्य के मैन्युफैक्चरिंग सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि भारतीय कंपनियां किस प्रकार टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, शिपबिल्डिंग मॉनिटरिंग, नॉलेज शेयरिंग और दूसरे क्षेत्रों में जॉइंट शिपबिल्डिंग और शिप ऑपरेशन के लिए एनवाईके के साथ सहयोग के अवसरों की तलाश में हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















