श्रीनगर, 26 नवंबर (khabarwala24)। मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हालिया बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हैं। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने ममता पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया।
दरअसल, ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ विरोध मार्च निकालने के दौरान कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे देश में भाजपा की जड़ें हिला दूंगी।
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने khabarwala24 से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, “पूरे देश को उनके बयान के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। वह हजारों बांग्लादेशियों को लाईं और पश्चिम बंगाल में बसा दिया, जो आखिरकार उनका वोट बैंक बन गया। वह हमेशा घुसपैठियों का सपोर्ट करती हैं, जो उनकी आदत बन गई है।”
अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “एसआईआर का विरोध करने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। एसआईआर ही एकमात्र तरीका है यह जानने का कि कौन गैर-कानूनी माइग्रेंट है और कौन नागरिक।”
भाजपा प्रवक्ता ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “यह हमारे देश का काला दिन था। आतंकवाद का सबसे बुरा चेहरा। हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने उस दिन अपनी जान दी। एक साफ मैसेज गया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।”
उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सांसद आगा रुहुल्लाह की पार्टी से अनबन की खबरों पर कहा, “नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार लोगों की भावनाओं से खेल रही है। उनकी पॉलिसी हमेशा धोखा देती रही हैं। सांसद ने सही कहा है कि वे ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे जो सच हो। मुझे लगता है कि कश्मीर के लोग 20 दिसंबर से सरकार के खिलाफ आगा रुहुल्लाह के धरने का समर्थन करेंगे।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















