पटना, 3 दिसंबर (khabarwala24)। जमीयत-उलेमा-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी द्वारा देश के लिए जिहाद को महत्वपूर्ण बताए जाने पर विवाद जारी है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को मौलाना मदनी पर निशाना साधा।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा, “मुल्क के लिए अंबेडकरवादी होना जरूरी है, न कि जिहादी और उन्मादी होना जरूरी है। अंबेडकरवादी बनिएगा और देश के संविधान की शपथ लीजिएगा तो सर्वधर्म सद्भाव कायम रहेगा।”
नीरज कुमार ने कहा, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कहां हैं? क्या जनता का प्रचंड जनादेश लहर के रूप में तेजस्वी यादव के लिए कहर बन गया? कहर के रूप में वह अपनी बात रख रहे हैं। हम यह चाहते हैं कि सदन में विपक्ष के नेता रहें। उन्होंने शपथ तो ले ली, लेकिन सदन में नहीं रहने का कारण क्या है? राष्ट्रीय जनता दल का ‘हर कोई तेजस्वी है’ यह कहना गलत है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसे मुद्दे पर विपक्ष का एकाधिकार है, लेकिन मेरी जितनी बुनियादी समझ है, उसके हिसाब से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। हम समझ सकते हैं कि संसद चुनाव सुधार पर बहस कर सकता है, लेकिन किसी चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर बहस करने का अधिकार कार्य संचालन नियमावली में नहीं होना चाहिए। यह स्पीकर का विशेषाधिकार है।
उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं की संख्या को लेकर दिए विवादित बयान पर कहा, “रेवंत रेड्डी एक मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने जो टिप्पणी की है, वह दुखद है। इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों को इस विषय पर अपनी जुबान खोलनी चाहिए। क्या किसी भी धर्म के देवी-देवता पर टिप्पणी की जाती है? राम तो रहीम हैं, रहीम तो राम हैं, देश की ऐसी शानदार परंपरा रही है। विपक्षी घटक दल के नेता बताएं कि वे रेड्डी के बयान से सहमत हैं या फिर असहमत हैं।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















