CLOSE AD

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुफ्त उज्ज्वला रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 29 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हे वितरित किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत आज बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन, सिलेंडर और पूरा उज्ज्वला सेट वितरित किया गया। यह सिर्फ एक योजना का विस्तार नहीं, बल्कि घर-घर की रसोई और हर परिवार की सेहत में एक बड़ा बदलाव है।

उन्होंने कहा कि लकड़ी और कोयले से होने वाले प्रदूषण को समाप्त कर प्रत्येक घर तक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक ऊर्जा पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से धुएं से होने वाले प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उज्ज्वला योजना ने देशभर की करोड़ों माताओं-बहनों के जीवन में सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता का उजाला पहुंचाया है। इस कार्यक्रम में विधायक पूनम शर्मा और कार्यक्रम आयोजक राकेश प्रजापति सहित क्षेत्र के पार्षद और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला कनेक्शन न केवल महिलाओं के जीवन को सहज, सुगम और स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाता है, बल्कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त भविष्य की ओर अग्रसर करने वाला एक महत्त्वपूर्ण जन-कल्याणकारी अभियान भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ ईंधन का उपयोग घर के भीतर की हवा को भी सुरक्षित बनाएगा, परिवार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेगा, और बाहर के वातावरण में फैलने वाले पीएम 2.5 जैसे हानिकारक उत्सर्जन को कम करेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण के बाद से ही दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीटीसी के बेड़े में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक बसों के समावेश की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लगातार नई ई-बसें राजधानी की सड़कों पर उतर रही हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन अधिक स्वच्छ, सुविधाजनक और प्रदूषण मुक्त होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रणाली को पूरी तरह उत्सर्जन से मुक्त बनाने का हमारा संकल्प दृढ़ है। इसके साथ ही भारी ट्रैफिक रूट्स पर नियमित पानी का छिड़काव, व्यापक डस्ट कंट्रोल अभियान, और मेट्रो यात्रियों के लिए नई ई-शटल बसों की सुविधा लगातार मजबूत की जा रही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News