CLOSE AD
-Advertisement-

कॉमनवेल्थ-2030 की मेजबानी पीएम मोदी की विकासात्मक पहल को दर्शाता है: नरहर‍ि अमीन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

अहमदाबाद, 27 नवंबर (khabarwala24)। भारत कॉमनवेल्थ-2030 की मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी आधिकारिक तौर पर सौंपी गई है। इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होना है। इसकी जानकारी मिलने के बाद शहर के लोगों में खासा उत्‍साह देखने को मिल रहा है। इसको लेकर राज्‍यसभा सांसद नरहर‍ि अमीन ने पीएम मोदी की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासात्मक पहल को दर्शाता है।

राज्यसभा सांसद नरहरि अमीन ने khabarwala24 से बातचीत में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अहमदाबाद की घोषणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्‍छा शक्ति, विकासात्मक पहल और बजटीय दूरदर्शिता को दर्शाता है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में गुजरात के बुनियादी ढांचे को बदल दिया है।

- Advertisement -

उन्‍होंने कहा कि 1930 में कनाडा से कॉमनवेल्थ की शुरुआत हुई थी। 2030 में इस इवेंट के सौ साल पूरे हो रहे हैं, यह भी हमारे लिए गौरव की बात है। नरेंद्र मोदी 2002-2003 में गुजरात के मुख्‍यमंत्री बने थे। उन्‍होंने उस समय खेले गुजरात के तहत हर गांव से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच दिया। मुख्‍यमंत्री रहने के दौरान उन्‍होंने करीब दस लाख युवाओं को अलग-अलग खेलों में मैदानों में खेलने का मौका दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्‍होंने खेल में बजट को बढ़ाने का काम किया है। आने वाले समय में गुजरात और अहमदाबाद की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

ओलंपिक खेल 2036 की मेजबानी की दावेदारी के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2036 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। देश में पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी जैसा नेता आज तक नहीं मिला है।

- Advertisement -

अमीन ने कहा कि अहमदाबाद इस बड़े आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, उन्नत परिवहन नेटवर्क और तेज शहरी विकास पहले से ही चल रहा है। उन्होंने इसे गुजरात और भारत दोनों के लिए गौरव का क्षण बताया।

वहीं, अहमदाबाद शहर को कॉमनवेल्थ-2030 की मेजबानी का सम्मान मिलने पर ईशनपुर की सोसाइटी के लोगों ने जश्न मनाया। आलोक बंगलोज और पुष्पक बंगलोज के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा और सूचक बैनर लेकर उत्सव मनाया।

- Advertisement -

स्थानीय निवासी शंकरभाई चौधरी ने khabarwala24 से विशेष बातचीत में कहा कि अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की मंजूरी मिल गई है और पूरे भारत में लोग इस उत्साह का जश्न मना रहे हैं। यह भारत के लिए स्‍वर्ण दिवस है। कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की मंजूरी के बाद अहमदाबाद में आनंद का उत्‍सव मनाया जा रहा है। यहां पर पटाखे जलाए गए और मिठाइयों का वितरण किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स का स्‍वागत करते हैं और इस आयोजन से भारत देश का गौरव वैश्विक स्‍तर पर बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल का अभिनंदन करते हैं और धन्‍यवाद व्‍यक्‍त करते हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News