मुंबई,16 जनवरी (khabarwala24)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की जोड़ी ने बीएमसी चुनाव में कमाल कर दिया है। चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की मजबूती को लेकर शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि जनता ने अपने दो भाइयों- फडणवीस और शिंदे पर भरोसा जताया है और हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम जनता के प्रति जवाबदेह हैं।
मुंबई में khabarwala24 से बातचीत में शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि सबसे पहले मैं महायुति को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मुंबई के सभी नागरिकों का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। तीस साल बाद हमारा मकसद सकारात्मक बदलाव लाना और मुंबई नगर प्रशासन को और ज्यादा जवाबदेह बनाना है। लोगों ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें नाटक नहीं चाहिए, उन्हें अच्छा शासन चाहिए। उन्हें जवाबदेही चाहिए। वे चाहते हैं कि मुंबई, जो भारत का सबसे अमीर और सबसे बड़ा नगर निगम है और ज्यादा जवाबदेह बने।
विपक्षी नेताओं के आरोपों पर मिलिंद देवड़ा ने कहा कि अगर चुनाव में हार मिलती है तो विपक्षी दल ईवीएम पर आरोप लगाते हैं, जबकि चुनाव में जीत मिले तो उनके लिए चुनाव आयोग और ईवीएम ठीक हो जाते हैं।
दूसरी ओर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे बीएमसी चुनाव से पहले एक साथ आए थे। दावा किया जा रहा था कि दोनों भाइयों के साथ आने से बीएमसी चुनाव अधिक रोमांचक हो गया है। शिवसेना-भाजपा गठबंधन को कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन बीएमसी चुनाव के परिणाम में आए रुझानों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता को महाराष्ट्र में ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। केंद्र में मोदी, प्रदेश में देवेंद्र और बीएमसी में भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन का दबदबा हो गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


