सूरत, 30 नवंबर (khabarwala24)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने रविवार को एसआईआर प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों (बीएलओ) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि लोकशाही को मजबूत करने के लिए पिछले 21 दिनों से पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि लगातार काम करने की वजह से थकान भले ही दिख रही हो, लेकिन लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही है। असल मायने में बीएलओ लोकशाही को मजबूत करने के असली हीरो हैं।
हर्ष सांघवी ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि वह यहां किसी का रिव्यू या सुपरविजन करने नहीं आए हैं, बल्कि अपने निर्वाचन क्षेत्र की ओर से सभी कर्मियों के समर्पण और मेहनत का सम्मान करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “ये लोग लोकशाही के पर्व को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जिस तरह वे हर छोटे-बड़े काम का ध्यान रख रहे हैं और इस प्रक्रिया में शामिल बच्चों तक की देखभाल कर रहे हैं, वह सचमुच प्रेरणादायक है। सही मायनों में लोकशाही के इस पर्व को सफल बनाने वाले ये सभी असली हीरो हैं। मैं इन्हें सलामी देता हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि लगातार काम के कारण थकान होना स्वाभाविक है, लेकिन देशहित में मिल रही सफलता इस थकान को खुशी में बदल देती है। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
इधर, khabarwala24 से बातचीत में एलजेपी (आर) के सांसद अरुण भारती ने बिहार में हुई एसआईआर प्रक्रिया को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे मुख्य रूप से दलित समुदाय को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले कुछ राजनीतिक दल “नव-सामंतवाद” जैसे व्यवहार में लिप्त थे और तरह-तरह के दावे कर रहे थे।
उनके समर्थकों तक का कहना था कि कई बूथों पर इतने फर्जी वोट हैं कि दलित समुदाय का मतदान भी किसी काम नहीं आएगा।
अरुण भारती ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से सभी फर्जी वोटों को हटाया गया, जिसके बाद दलित मतदाताओं का वोट पहली बार निर्णायक बना। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण बिहार चुनाव में दलित समाज का वोट प्रभावी साबित हुआ और एनडीए को प्रचंड बहुमत हासिल हुई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की बड़ी जीत बताया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















