किशनगंज, 2 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार के सीमा क्षेत्रों में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिहार के किशनगंज जिले स्थित गलगलिया थाना क्षेत्र से पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 245 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि किशनगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना के दरभंगिया टोला निवासी सोनू कामती (24) द्वारा घर में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी 2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गलगलिया थाना एवं एसएसबी 41वीं वाहिनी के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को उक्त ठिकाने पर छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस के हत्थे सोनू कामती चढ़ गया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर के गोरखधंधे में शामिल है। अनुमंडल पदाधिकारी 2 मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर 245 ग्राम ब्राउन शुगर, 2520 रुपए नेपाली करेंसी, 30 पीस नाइट्राजेपाम टैबलेट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में गलगलिया थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है।
इससे पहले 18 नवंबर को किशनगंज जिला पुलिस और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के कौआभीठा वार्ड नंबर 10 स्थित एक घर में छापेमारी कर 390 ग्राम ब्राउन शुगर, कट्टा, गोली और खोखा बरामद किया था। इस मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया था।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















