पटना, 3 दिसंबर (khabarwala24)। पटना के सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के सभागार में बुधवार को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 32 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। वितरित किए गए नियुक्ति पत्रों में 18 निम्नवर्गीय लिपिक, नौ कार्यालय परिचारी तथा पांच पदचर, आदेशपाल और चौकीदार सम्मिलित हैं। इसके अलावा, एक नवनियुक्त सहायक अभियंता को भी नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सहायक अभियंता सहित सभी नवनियुक्त कर्मियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभाग में अनुकंपा पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हुई है, जो विभाग की दक्षता और संवेदनशीलता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा, “आप सभी आज जल संसाधन विभाग से जुड़ रहे हैं। यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि स्वयं को साबित करने का अवसर है। अपेक्षा है कि आप सभी तत्परता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग और अपने कार्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में योगदान देंगे। विभाग ने आप पर भरोसा जताया है और आपके जीवन में नई शुरुआत का अवसर दिया है, तो आप भी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि नियुक्ति संबंधी मामलों के निष्पादन में विभाग ने गति लाई है, जो सराहनीय है। इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने भी नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उन सभी के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 32 साथियों के असामयिक निधन के बाद आज उनके परिजनों को जो अवसर मिला है, वह बड़ी जिम्मेदारी है।
उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूर्ण निष्ठा से विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके स्थान पर आप आए हैं, उनकी जिम्मेदारी और उनकी स्मृति को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाना आप सभी का कर्तव्य है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


