CLOSE AD

भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ नहीं, ‘सनातन राष्ट्र’ घोषित किया जाए: करौली सरकार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

हरिद्वार, 9 जनवरी (khabarwala24)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर करौली सरकार ने प्रतिक्रिया दी। करौली शंकर महादेव (जिन्हें करौली सरकार के नाम से भी जाना जाता है) ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद भयावह और पूरी तरह निंदनीय है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी khabarwala24 से कहा कि इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत और बांग्लादेश के धार्मिक नेताओं, आध्यात्मिक गुरुओं और आस्था के संरक्षकों को आपस में संवाद शुरू करना चाहिए। करौली सरकार के अनुसार, धार्मिक संवाद के जरिए ही इस तरह की हिंसा और अत्याचार को रोकने की दिशा में सार्थक पहल हो सकती है।

इसी दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हुई नारेबाजी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के कारण बार-बार भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठती है। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर एक अलग और स्पष्ट विचार रखा।

करौली सरकार महाराज ने कहा, “जब हिंदू राष्ट्र की बात होती है, तो यह समझना जरूरी है कि यह एक विशेष संस्कृति और सोच का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में दूसरी संस्कृतियों का स्थान कहां होगा?”

उन्होंने आगे कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के बजाय ‘सनातन राष्ट्र’ घोषित किया जाना चाहिए।

- Advertisement -

उनके अनुसार, सनातन केवल एक धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, और इसके भीतर सभी धर्म समाहित हैं। सनातन की भावना समावेशी है और यही भारत की मूल पहचान है।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा, “जो लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ नहीं कह सकते, उनसे मताधिकार छीन लेना चाहिए। ऐसे ही जो लोग सनातन राष्ट्र के नियमों का पालन न करें, उनके मताधिकार को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाए। साथ ही, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने पर करौली सरकार ने कहा, “जहां भी लोग धार्मिक अशांति फैलाने, जिसे ‘लैंड जिहाद’ कहा जा रहा है, उसे बढ़ावा देने के लिए अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, वह बिल्कुल गलत है। ऐसे मामलों में सरकार जो भी कार्रवाई कर रही है, उसे पूरे संत समाज का पूरा समर्थन है। कोई भी सच्चा सनातनी ऐसी धर्म विरोधी गतिविधियों का विरोध करेगा, चाहे वह व्यक्ति सत्ता में हो या सिस्टम से बाहर हो।”

राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने वाले बयान पर करौली सरकार ने कहा, “हम शुभकामनाएं देते हैं कि उनमें भगवान राम का आचरण भी आ जाए।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-