CLOSE AD
-Advertisement-

अपनी जान दे देंगे, लेकिन पेड़ों को कटने नहीं देंगे: सयाजी शिंदे

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नासिक, 29 नवंबर (khabarwala24)। नासिक में कुंभ मेले की तैयारियों के बीच तपोवन के साधुग्राम की जगह पर करीब 1800 पेड़ों की कटाई को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। शहर के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और कई संगठन पेड़ काटने के विरोध में उतर आए हैं। इसी बीच फिल्म अभिनेता और ‘सह्याद्री देवराई’ संगठन के प्रमुख सयाजी शिंदे भी नासिक पहुंचे और उन्होंने पेड़ों की कटाई का जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन एक भी पेड़ को कटने नहीं देंगे।

सयाजी शिंदे ने साफ कहा कि वो यहां पर्यावरण प्रेमियों को सपोर्ट देने आए हैं, क्योंकि जो काम लोग पेड़ बचाने के लिए कर रहे हैं, वही सही है। उन्होंने कहा कि तुकाराम महाराज और शिवाजी महाराज जैसे संतों और महान लोगों ने हमेशा प्रकृति की रक्षा करने की बात कही है और वो भी उसी बात को मानते हैं। उनके मुताबिक पेड़ हमारे मां-बाप की तरह हैं। अगर कोई हमारे मां-बाप को नुकसान पहुंचाएगा, तो हम कैसे चुप बैठें?

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पेड़ बचेंगे तो हम बचेंगे, इसमें कोई बड़ी बात या तकनीक समझने की जरूरत नहीं है। शिंदे ने बताया कि अभी फॉर्म भरने, साइन करने या किसी तकनीकी प्रक्रिया में समय नहीं है, लेकिन जो लोग कानूनी तरीके से पेड़ बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वे पूरी तरह से उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर साधुग्राम बनाना ही है, तो किसी खाली जगह पर बनाया जाए, पेड़ काटकर नहीं। इससे लोगों का भी भला होगा और प्रकृति का भी।

महाराष्ट्र जल संसाधन, कुंभ मेला और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन और अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को गलत बातों में मत उलझाइए, झूठ मत बोलिए। राज्य का काम शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए और लोगों को समझना चाहिए कि पेड़ काटकर किसी का भला नहीं होगा। उन्होंने नासिक वालों से अपील की कि एक भी पेड़ कटने न दें।

- Advertisement -

सयाजी शिंदे ने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो हम अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन पेड़ों को कटने नहीं देंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है, तो वो खुद मौके पर आकर नासिक के लोगों के साथ खड़े होंगे।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News