राजकोट, 2 दिसंबर (khabarwala24)। गुजरात के राजकोट स्थित सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग के रिसर्च स्कॉलर्स ने एक ऐसा ‘नो मोबाइल फोन फोबिया’ यानी ‘नोमोफोबिया’ साइकोलॉजिकल टेस्ट तैयार किया है, जो बताएगा कि आपका बच्चा या आप खुद नोमोफोबिया से पीड़ित हैं या नहीं।
अगर कोई मोबाइल की बैटरी खत्म होने, नेटवर्क कमजोर होने और फोन छीनने पर बेचैन हो जाता है, तो यह नोमोफोबिया के लक्षण हो सकते हैं। इस टेस्ट के जरिए इन लक्षणों का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
यूनिवर्सिटी ने इस फॉर्मूले का कॉपीराइट भी हासिल कर लिया है, जिससे बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस टेस्ट के जरिए न सिर्फ नोमोफोबिया डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों की पहचान और काउंसिलिंग की जा सकेगी, बल्कि उन्हें मोबाइल की लत से छुटकारा दिलाने में भी मदद मिलेगी।
सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर योगेश जोगसन ने बताया कि हमने भारत में रहने वाले छात्रों के लिए एक पेपर-पेंसिल परीक्षा तैयार की है और इस परीक्षा को एक तरह की मान्यता मिल गई है। इसका कॉपीराइट भारत सरकार से मिल गया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर धारा दोशी ने बताया कि 14 से 34 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में ‘नो मोबाइल फोन फोबिया’ यानी मोबाइल फोन न होने पर वे किस तरह की मानसिक स्थिति व बेचैनी अनुभव करते हैं, इसका आकलन करने के लिए एक पेपर-पेंसिल टेस्ट विकसित किया गया है। यह टेस्ट बहुत सारे छात्रों और पीएचडी शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। खासतौर पर ‘नोमोफोबिया’ यानी फोन न होने पर होने वाली बेचैनी और घबराहट से बचने के लिए इसमें कई वैज्ञानिक उपाय व तकनीकें उपलब्ध हैं।
इस बारे में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की शोध छात्रा उन्नति देसाई ने कहा कि नोमोफोबिया यानी ‘नो मोबाइल फोन फोबिया’ नामक एक मनोवैज्ञानिक टेस्ट का निर्माण किया गया है। इस टेस्ट के माध्यम से युवाओं में नोमोफोबिया का स्तर कितना है, इसका सटीक मापन किया जा सकता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















