CLOSE AD

स्वाद के साथ सेहत का खजाना है मक्के की रोटी, सर्दियों में मिलेंगे अनगिनत फायदे

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 01 दिसंबर (khabarwala24)। सर्दियां आते ही खाने की थाली रंगीन हो जाती है। हरी सब्जियां और गाजर पारंपरिक थाली की शान बढ़ाते हैं। इसके साथ ही शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरे और मक्के की रोटी भी थाली में शामिल हो जाती है। मक्के की रोटी सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं होती, बल्कि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

ये शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि क्यों सर्दियों में मक्के की रोटी का सेवन करना चाहिए।

मक्का में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होता है, जो शरीर की थर्मल एक्टिविटी को बढ़ाता है। इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है और भरपूर ऊर्जा भी बनी रहती है। शीत ऋतु से बचने के लिए मक्के की रोटी का सेवन लाभकारी होगा। सर्दियों में अक्सर वजन तेजी से बढ़ता है, ऐसे में वजन को नियंत्रित करने के लिए भी मक्के की रोटी मदद करती है। मक्के की रोटी भारी होती है और एक बार खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। मक्के में फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जिसकी वजह से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पेट भी भरा रहता है।

मक्के में घुलनशील फाइबर होता है, जो आसानी से आंतों में घुल जाता है। ऐसे में जिन लोगों के पेट से जुड़ी परेशानी जैसे गैस या कब्ज से जुड़ी परेशानियां होती हैं, उनके लिए मक्के की रोटी का सेवन करना अच्छा रहता है। घुलनशील फाइबर आंतों को साफ करने में मदद करता है और पेट की कब्ज को तोड़ता है। इसके साथ ही मक्के का सेवन करने से पाचन अग्नि भी तेज होती है और खाना अच्छे से पचता है।

मक्के में फाइबर के साथ पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। पॉलीफेनोल्स एक तरह का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। मक्के के सेवन से बढ़े कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। मक्के में फाइटोन्यूट्रियंट्स गुण भी होते हैं, जो शरीर में विटामिन डी के अवशोषण को तेज करते हैं। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति तभी हो पाती है, जब कैल्शियम और बाकी यौगिक सही मात्रा में हों। इसलिए सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ धूप बराबर मात्रा में लें।

इसके साथ मक्के की रोटी के सेवन से दिमाग तेज होता है, हैप्पी हॉर्मोन बनते हैं, स्किन चमकदार बनी रहती है और शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News