मुंबई, 2 दिसंबर (khabarwala24)। फिल्मों में अपनी मजेदार एक्टिंग से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले एक्टर-कमीडियन राजपाल यादव संत प्रेमानंद महाराज को भी हंसाते दिखे।
राजपाल यादव इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस को प्यारी सी झलक दिखाई।
वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे राजपाल यादव महाराज जी के सामने हाथ जोड़े बैठे नजर आए। वीडियो में महाराज जब पूछते हैं कि कैसे हो? तो राजपाल ने हंसते हुए कहा, “महाराज जी, मैं तो आते वक्त बहुत कुछ बोलने की तैयारी करके आया था, लेकिन आपके सामने आते ही सब भूल गया। अब कुछ समझ नहीं आ रहा कि बोलूं!” यह सुनकर कमरे में मौजूद महाराज जी समेत सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े।
राजपाल अपने अनोखे अंदाज में बोले, “महाराज जी, मुझे लगता है अभी द्वापर युग चल रहा है। भले ही ये पागलपन या गलतफहमी जैसा लगे, लेकिन मैं इसी में रहना चाहता हूं। कन्हैया भी हैं, सखा मंडल भी है और मैं… मैं तो उस मंडल का मनसुखा हूं! यहां सब ग्वाला हुए हैं और मुझे लगता है मनसुखा मैं ही था।” महाराज जी ठहाके मारकर हंसते दिखे।
यह बात सुनते ही प्रेमानंद जी महाराज मुस्कुराए और बड़े प्यार से बोले, “जरूर! जो पूरे देश-दुनिया के चेहरे पर हंसी लाता है, वह मनसुखा तो जरूर है। तुम बहुत अच्छा काम कर रहे हो। बस नाम जपते रहो, राधे-राधे बोलते रहो।”
बता दें, मनसुखा, भगवान श्रीकृष्ण के मित्र थे, जिन्हें मधुमंगल भी कहा जाता है। वह बालसखाओं में से एक थे।
इसके बाद राजपाल यादव, प्रेमानंद महाराज को दो मंत्र सुनाते हैं जो उन्हें पूरा याद है। महाराज जी भी उन्हें नामजप करने को कहते हैं। राजपाल यादव कहते हैं कि उनका जीवन धन्य हो गया।
फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं कि राजपाल की हंसी और महाराज जी का आशीर्वाद दोनों अनमोल हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















