मुंबई, 28 सितंबर (khabarwala24)। सिंगर/रैपर बादशाह का लेटेस्ट गाना ‘कोकैना’ रिलीज हो गया है। यह एक नया पार्टी सॉन्ग है जो दर्शकों को यूट्यूब पर काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में नताशा भारद्वाज ने बादशाह के साथ पहली बार काम किया है।
बादशाह ने khabarwala24 को दिए एक विशेष बयान में नताशा की जमकर तारीफ की। बादशाह ने बताया कि नताशा ने ‘कोकैना’ गाने में जान डाल दी और उनमें एक स्टार की छाप है।
khabarwala24 से बात करते हुए बादशाह ने कहा, “नताशा ने ‘कोकैना’ में कमाल कर दिया। पहले दिन से ही मुझे पता था कि वह अलग हैं- जबरदस्त ऊर्जा, अद्भुत समर्पण। उन्होंने अपने हर स्टेप, हर इमोशन में अपनी जान डाल दी और सेट पर जो माहौल उन्होंने बनाया वह बेमिसाल था। किसी कलाकार में इस तरह की भूख दुर्लभ है और यह पर्दे पर साफ दिखाई दी। उनमें एक स्टार की छाप है और मैं उन्हें और भी आगे बढ़ते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।”
वहीं अभिनेत्री नताशा भारद्वाज ने बादशाह के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, “बादशाह के साथ काम करना बेहद खुशी की बात थी। वह बेहद मेहनती हैं और बहुत बारीकी से काम करते हैं। संगीत को लेकर उनकी जानकारी बहुत जबरदस्त है। वह एक सज्जन व्यक्ति हैं। जब आप किसी क्लब में जाते हैं, तो आपको बस बादशाह का संगीत लूप में सुनाई देता है और लोग बस उठकर पूरे दिल से नाच उठते हैं। उनका संगीत लोगों को सचमुच कुछ महसूस कराता है और मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे उनकी इतनी शानदार रचना का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह ट्रैक मैंने बार-बार सुना है और इसे सुनते हुए गाने को बंद करने का मन नहीं करता। मैं चाहती हूं कि लोग इसे सुनें, अपना प्यार दिखाएं और इसे सचमुच महसूस भी करें।”
‘कोकैना’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इसे आप संगीत के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी सुन सकते हैं। इस गाने को बादशाह और सिमरन कौर धडली ने मिलकर गाया है। गाने का संगीत हितेन ने तैयार किया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


