मुंबई, 19 जनवरी (khabarwala24)। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी मां दुलारी से काफी दिनों बाद मुलाकात की। जैसे ही उन्होंने अपनी मां को गले लगाया, उनकी आंखों में भावनाओं का एक बवंडर उमड़ पड़ा। उन्होंने इस मुलाकात पर सोशल मीडिया पोस्ट भी किया।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अनुपम खेर और उनकी मां दुलारी एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं।
पोस्ट के कैप्शन में अनुपम खेर ने खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ”जब मैंने मां को गले लगाया तो वह इमोशनल हो गईं। उनके हाथ से बैग गिर गया और जब मैंने उसे उठाने से मना किया तो मां नाराज हो गईं और मुझे अच्छी-खासी डांट मिली।”
अनुपम खेर ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा, ”दरअसल पेरेंट्स को काम करते रहने देना चाहिए। इससे उन्हें यह एहसास होता है कि वे अभी भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं और उनकी अपनी क्षमता और महत्व बना रहता है।”
उन्होंने आगे लिखा, ”कभी-कभी हम बच्चों के रूप में यह सोचते हैं कि हम माता-पिता के लिए अधिक सावधान और संरक्षक बन रहे हैं, लेकिन उन्हें असल में यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वे बूढ़े या असहाय हैं। माफ करना माता! असल में आप परिवार की सबसे युवा सदस्य हैं।”
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ”इस वीडियो और कैप्शन को देखकर मुझे अपने माता-पिता के साथ बिताए छोटे-छोटे पल याद आ गए।”
दूसरे ने लिखा, ”यह बेहद प्यारा वीडियो है, क्योंकि ऐसे छोटे पल ही रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।”
वहीं एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा, ”मेरी मां भी आपकी मां की तरह है, वह भी गुस्सा हो जाती है।”
अन्य फैंस ने कहा, ”जीवन में सबसे कीमती चीज समय है, जो हमें अपने माता-पिता के साथ बिताना चाहिए, क्योंकि यह पल फिर कभी नहीं लौटते।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


