मुंबई, 18 जनवरी (khabarwala24)। 19 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसमें भक्त मां दुर्गा की आराधना में लीन रहते हैं। देवी की कृपा, ममता और शक्ति को सिनेमा जगत ने भी बखूबी पर्दे पर फिल्मों के रूप में पेश किया, जिसमें चमत्कार, कृपा और महानता दिखती है। ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा देती हैं। ये फिल्में देवी की शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी कहती हैं।
ये फिल्में देवी की विभिन्न रूपों- काली, दुर्गा, संतोषी माता की महिमा और ताकत को दिखाती हैं।
देवी :- सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी यह क्लासिक बंगाली-हिंदी फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी, जो 19वीं सदी के बंगाल में सेट है। इसमें शर्मिला टैगोर एक युवा बहू के रूप में हैं, जिन्हें ससुर सपने में देवी काली का अवतार मान लेते हैं। थीम अंधविश्वास, धार्मिक कट्टरता और पितृसत्ता पर गहरा व्यंग्य है। फिल्म देवी की महिमा के साथ मानवीय कमजोरियों को उजागर करती है, जो आज भी विचारणीय है।
जय संतोषी मां :- यह सुपरहिट फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। विजय शर्मा निर्देशित यह सुपरहिट फिल्म संतोषी माता (दुर्गा का एक रूप) की भक्ति पर आधारित है। इसमें मुख्य कलाकार के तौर पर अनीता गुहा (संतोषी मां), कनन कौशल (सत्यवती)। कहानी में नारद द्वारा परीक्षा ली जाती है, लेकिन भक्ति से सभी बाधाएं दूर होती हैं। थीम अटूट श्रद्धा और देवी की कृपा पर आधारित है।
दुर्गा मां :- साल 1986 में आई थी के.एस. रामी रेड्डी निर्देशित यह फिल्म, जो एक त्यागी बच्ची की कहानी है, जिसे पुलिस अधिकारी देवी दुर्गा के मंदिर में मिलता है। मुख्य कलाकार में सचिन पिलगांवकर (शंकर के रूप में) और साधना सिंह (पार्वती के रूप में) हैं। फिल्म में देवी की भक्ति, कष्टों से मुक्ति और अच्छाई की जीत है। फिल्म भावुक और प्रेरणादायक है, जो दुर्गा की मातृत्वपूर्ण शक्ति दिखाती है।
जय मां दुर्गा :- यह फिल्म साल 2000 में आई थी, संतिलाल सोनी निर्देशित यह फिल्म देवी दुर्गा की महिमा और भक्तों की परीक्षा पर केंद्रित है। अभिषेक चटर्जी, रिंकू घोष, अरुण गोविल, देबाश्री रॉय अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के जरिए मां की कृपा से बुराई पर विजय और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा दिखाया गया है।
मां का चमत्कार:- मां दुर्गा के चमत्कारों पर आधारित यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें जया प्रदा और प्रेमा और चरण राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। नागेंद्र मगूडी की यह फिल्म आम लोगों के जीवन में देवी की दैवीय कृपा, भावनात्मक ड्रामा और भक्ति है। फिल्म दिल को छू लेने वाली है, जो नवरात्रि के दौरान देखने के लिए बेस्ट है।
द लेजेंड ऑफ देवी दुर्गा :- यह एनिमेटेड फिल्म देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय की कालजयी कहानी बताती है। जयश्री शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की थीम देवताओं की सामूहिक शक्ति से दुर्गा का निर्माण और बुराई का नाश है। बच्चों और परिवार के लिए उपयुक्त यह फिल्म देवी के योद्धा रूप, शक्ति को दिखाती है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


