दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर बनाया स्वादिष्ट चॉकलेट केक

मुंबई, 10 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बुधवार को अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेटी के प्रति प्यार जाहिर करने का तरीका बताया।दीपिका ने दुआ के लिए बर्थडे पर स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन दिया, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 10 सितंबर (khabarwala24)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बुधवार को अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेटी के प्रति प्यार जाहिर करने का तरीका बताया।

दीपिका ने दुआ के लिए बर्थडे पर स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन दिया, मेरी लव लैंग्वेज। अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना।

अभिनेत्री की पोस्ट ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे दुआ। दूसरे यूजर ने लिखा, दुआ का फेस अब तो दिखा दीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, प्रिंसेस एक साल की हो गई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अक्टूबर 2018 में सगाई की घोषणा की और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में कोंकणी हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी की।

8 सितंबर, 2024 को रणवीर-दीपिका की बेटी का जन्म हुआ। पिछले साल दीपावली के दौरान, उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई और ये भी बताया कि बिटिया का नाम दुआ रखा है।

फिल्म अभिनेता ने बेटी के लिए एक पोस्ट में लिखा, दुआ एक प्रार्थना है क्योंकि ये हमारी प्रार्थना का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।

दीपिका हाल ही में फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी थे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।

अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग और अल्लू अर्जुन के साथ एए22xए6 में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव और कल्कि 2898 ईस्वी के सीक्वल में भी दिखेंगी।

एनएस/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News