CLOSE AD
-Advertisement-

‘बिग बॉस 19’ से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 2 दिसंबर (khabarwala24)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में एक्ट्रेस अशनूर कौर ने साफ-सुथरी और सादगी भरी इमेज के साथ लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शकों को उनसे उम्मीद थी कि वह शो में लंबा सफर तय करेंगी, लेकिन उस समय सभी को झटका लगा, जब तान्या मित्तल के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

फिनाले से बस एक हफ्ते पहले उनकी बेघर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। बाहर आने के बाद अशनूर ने इस अचानक हुए एलिमिनेशन, घरवालों की प्रतिक्रियाओं और खासकर तान्या को लगी चोट को लेकर पहली बार खुलकर बात की।

- Advertisement -

khabarwala24 ने अशनूर से जब पूछा कि मालती चाहर द्वारा उन्हें ‘सेल्फिश’ और ‘बच्ची’ कहे जाने पर उनका क्या कहना है, तो उन्होंने जवाब में कहा, ”हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। मैं दूसरों के शब्दों से अपनी पहचान तय नहीं करती। मैं खुद को अच्छी तरह से जानती हूं, इसलिए बाहरी टिप्पणियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती। मैं विवादों में उलझने के बजाए आगे बढ़ने में विश्वास रखती हूं।”

दरअसल, मामला तब बढ़ा जब शो में ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान अशनूर और तान्या मित्तल के बीच हुई बहस अलग लेवल पर चली गई थी। टास्क के दौरान घरवालों को एक-दूसरे को हराने की कोशिश करनी थी, यानी लकड़ी के दोनों तरफ लगे हुए कटोरों में भरे रेड और ग्रीन पानी को गिराना था।

- Advertisement -

जैसे ही तान्या ने अशनूर के कटोरों को गिराया, अशनूर ने गुस्से में लकड़ी को घुमाया जिससे तान्या को चोट लग गई। हालांकि तान्या ने इस बात को लेकर कोई मुद्दा नहीं बनाया, लेकिन ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई और ‘बिग बॉस’ के घर का अहम नियम तोड़ने के लिए उन्हें घर से बाहर कर दिया।

उनका घर से एविक्ट होना दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि अशनूर आम तौर पर शांत स्वभाव के लिए पहचानी जाती हैं। खुद अशनूर भी इस फैसले से भावुक नजर आईं और उन्होंने बताया कि वह फिनाले से महज एक हफ्ते दूर थीं। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका सपना अचानक छीना गया हो।

- Advertisement -

khabarwala24 ने इंटरव्यू में उनसे पूछा, “क्या आप शो के अंदर कुछ अलग करना चाहती थीं?” इस पर उन्होंने कहा, “काश मुझे पहले ही बताया गया होता कि तान्या को चोट लगी है। अगर यह बात समय रहते बता दी जाती, तो मैं तुरंत माफी मांग लेतीं और शायद बात इतनी न बढ़ती।”

घर के अंदर किस कंटेस्टेंट ने उन्हें चौंकाया? इस पर बात करते हुए अशनूर ने बताया कि शो में जाने से पहले उन्हें लगता था कि आवेज और नगमा से उनकी नहीं बनेगी, लेकिन दोनों ने उन्हें गलत साबित किया। उन्होंने कहा, “दोनों बेहद अच्छे थे और उनसे मेरी दोस्ती जल्दी हो गई। शो ने मुझे रिश्तों के बारे में एक नई सीख दी है। मुझे अभिषेक जैसा सच्चा दोस्त मिला है, लेकिन साथ ही यह भी महसूस हुआ कि कुछ लोग मुश्किल समय आने पर आपका साथ आसानी से छोड़ सकते हैं।”

‘बिग बॉस’ के बाद अशनूर अब अपनी निजी जिंदगी और करियर पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह नया साल नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में मनाने जाएंगी, जिसे वह लगभग एक दशक से निभा रही हैं। इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत चल रही है, जिनके बारे में वह जल्द ही जानकारी साझा करेंगी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News