अल्लू अरविंद: अल्लू अर्जुन से लेकर पवन कल्याण जैसे सितारों का करियर संवारने वाले फिल्म निर्माता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 9 जनवरी (khabarwala24)। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू अरविंद ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से कई सुपरस्टार्स का करियर संवारने में अहम भूमिका निभाई है। आज वह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि फिल्मों की दुनिया में एक पहचान हैं। फिल्म निर्माता के तौर पर उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

अल्लू अरविंद का जन्म 10 जनवरी 1949 को आंध्र प्रदेश के पलकोल्लू में हुआ था। उनके पिता अल्लू रामा लिंगय्या खुद साउथ इंडस्ट्री के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे। फिल्मी माहौल में पले-बढ़े अल्लू अरविंद ने हमेशा फिल्मों के प्रति गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। 1972 में उन्होंने अपनी कंपनी ‘गीता आर्ट्स’ की स्थापना की, जो साउथ सिनेमा का बड़ा प्रोडक्शन हाउस है। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने सिर्फ फिल्में नहीं बनाई, बल्कि नए और टैलेंटेड एक्टर्स को भी अवसर दिया। साउथ इंडस्ट्री में कई स्टार्स की पहचान अल्लू अरविंद की फिल्मों से हुई।

सबसे पहले बात करें मेगास्टार चिरंजीवी की। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत अल्लू अरविंद के प्रोडक्शन से की। उन्होंने ‘प्रणाम खरीदु’ में काम किया था, यही फिल्म उन्हें सुपरस्टार बनाने में मददगार साबित हुई। चिरंजीवी की लोकप्रियता और स्टारडम में अल्लू अरविंद का योगदान अत्यधिक अहम रहा।

- Advertisement -

इसके बाद पवन कल्याण का नाम आता है। पवन कल्याण ने फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई इक्कड़ अब्बाई’ से अपने करियर की शुरुआत की, जिसे अल्लू अरविंद ने प्रोड्यूस किया। इसके बाद उन्होंने ‘जॉनी’ और ‘जलसा’ जैसी हिट फिल्मों में भी सफलता दिलाई। पवन कल्याण अब साउथ इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल हैं, लेकिन उनके शुरुआती कदम में अल्लू अरविंद की भूमिका अहम साबित हुई।

चिरंजीवी के बेटे रामचरण के करियर में भी अल्लू अरविंद ने अहम भूमिका निभाई। रामचरण की सबसे हिट फिल्म ‘मगधीरा’ का प्रोडक्शन अल्लू अरविंद ने किया। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अल्लू अरविंद की समझ और फिल्मों की गुणवत्ता ने रामचरण के करियर को बुलंदी पर पहुंचाया।

अब बात करें अगर अल्लू अर्जुन की, तो उनके करियर की ऊंचाइयों में भी अल्लू अरविंद का हाथ है। अल्लू अर्जुन को स्टार बनाने में उनकी मेहनत, सही फिल्म का चयन, और रणनीति ने बहुत बड़ा योगदान दिया। अल्लू अरविंद ने न केवल फिल्में प्रोड्यूस कीं, बल्कि परिवार के बाकी सदस्यों के करियर को भी ध्यान में रखते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन दिया।

- Advertisement -

अल्लू अरविंद का करियर सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी” का प्रोडक्शन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और आमिर के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

फिल्मों और योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले। उन्हें दो नंदी अवार्ड्स, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और चैम्पियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाजा गया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-