मुरादाबाद, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। यूपी के मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के साथ हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया गया है।
थाना पाकबड़ा पुलिस और सीओ हाइवे टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक खंडहरनुमा मकान में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। इस पर टीम ने दबिश दी और मौके से 8 बने हुए तमंचे, 9 अधबने तमंचे और हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सरकार हुसैन और जेहरुल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे पिछले 4-5 महीनों से इस धंधे में लिप्त थे और आसपास के जिलों में तमंचों की सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी 2 से 5 हजार रुपए में एक तमंचा बेचते थे।
मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने समाचार एजेंसी khabarwala24 को बताया कि संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सरकार हुसैन और जेहरुल के रूप में हुई।
एसपी सिटी ने आगे बताया कि मुखबिरों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने 8 तैयार तमंचे, 9 अधबने तमंचे और हथियार बनाने के कई सामान बरामद किए। पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 4-5 महीनों से तमंचे बना रहे थे और इन्हें आसपास के जिलों में 2 हजार से 5 हजार रुपए तक में बेचते थे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










