नई दिल्ली, 27 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार साल बाद समयपुर बादली में हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। रोहिणी कोर्ट ने 19 मई 2022 को उसे अपराधी घोषित किया था।
21 नवंबर 2021 को अभिषेक उर्फ मोनू अपने पैसे लेने के लिए आरोपी हुकम चंद के घर गया था। गुस्से में हुकम चंद ने अपने परिवार के सदस्यों सोनू, सुनील और पत्नी को बुलाया और मोनू को बुरी तरह पीट दिया। इलाज के दौरान मोनू की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में हुकम चंद, सोनू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी पत्नी फरार हो गई थी। पुलिस उसे काफी समय से खोज रही थी।
मुखबिर की सूचना पर बुधवार को इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में एसआई खुशबू, एएसआई पवन, एएसआई प्रदीप, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और सचिन शामिल थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी महिला नैनीताल (उत्तराखंड) की रहने वाली है। मर्डर के बाद वह नवंबर 2021 में नैनीताल भाग गई थी और जनवरी 2025 में दिल्ली के सिरसपुर में लौट आई थी। उसका पति पहले ही न्यायिक हिरासत में था।
इससे पहले दिल्ली के द्वारका जिले के थाना बिंदापुर क्षेत्र में एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने किराए पर कमरा लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं, एक युवक, और उनका मित्र शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सभी सोने के आभूषण, 1 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 1 जोड़ी सोने के झुमके, और 1 सोने की अंगूठी बरामद की थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन मेहतो (19), राजू कुमार (27), अंजलि (24) और रंजू (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए बुजुर्ग महिला के सभी सोने के आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए थे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















