2024 झारखंड नक्सल अटैक : एनआईए ने मुख्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में 2024 में सुरक्षाबलों पर हुए नक्सली हमले के एक प्रमुख आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने जून 2024 में मामले को अपने हाथ में लिया था। मामले में जांच अभी भी जारी है।इस मामले में बिहार के जमुई जिले का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में 2024 में सुरक्षाबलों पर हुए नक्सली हमले के एक प्रमुख आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने जून 2024 में मामले को अपने हाथ में लिया था। मामले में जांच अभी भी जारी है।

इस मामले में बिहार के जमुई जिले का रहने वाला अभिजीत कोड़ा उर्फ ​​सुनील कोड़ा मुख्य आरोपी है। जांच एजेंसी ने अभिजीत कोड़ा के खिलाफ रांची की विशेष एनआईए कोर्ट में यह चार्जशीट दाखिल की है। अभिजीत कोड़ा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1908 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

अभिजीत कोड़ा सीपीआई (माओवादी) का सशस्त्र कैडर है। एनआईए की जांच में सामने आया कि वह संगठन के अन्य लीडर और कैडर के साथ मिलकर नक्सली गतिविधियों का हिस्सा था। इसके साथ ही, वह वरिष्ठ माओवादी नेताओं के लिए कूरियर और मैसेंजर के रूप में काम कर रहा था। वह संगठन का विस्तार करने व गैरकानूनी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के उनके प्रयासों का भी समर्थन करता था।

यह मामला पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ, जब झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को बोकारो जिले के सुंदरी पहाड़ी जंगल क्षेत्र में 15-20 नक्सली कैडरों के डेरा डालने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, ये कैडर अपराध करने, युवाओं की भर्ती करने, उगाही करने और सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

जंगल में तलाशी और कांबिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की थी, जिसका जवानों ने जवाबी कार्रवाई में सामना किया। घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे। हालांकि, सुरक्षाबलों ने मौके से वायरलेस हैंडसेट, एफएम रिसीवर रेडियो, फोन नंबरों की सूची जैसे सामानों के अलावा जिंदा कारतूस और बारूद जैसी विस्फोटक सामग्री बरामद की।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News