Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम माधापुर निवासी युवक योगेंद्र सिंह के साथ कथित थर्ड डिग्री देने के मामले में पुलिस महकमे ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आरोपी दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
योगेंद्र ने 18 मई को एसपी को शिकायत दी थी कि 17 मई को पुलिस ने उन्हें करीब एक माह पहले हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद थाने में कमरे में ले जाकर लगभग दो घंटे तक थर्ड डिग्री दी गई। आरोप है कि उनके हाथ की हड्डी तोड़ दी गई और मुंह में पिस्टल डाल दी गई।
सीओ गढ़मुक्तेश्वर को सौंपी थी जांच (Hapur News )
एसपी ने इस मामले की जांच सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह को सौंपी थी। सीओ ने थाने की सीसीटीवी फुटेज, दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने सिंभावली थाने में तैनात दरोगा राहुल और यशपाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
बदले की भावना से मारपीट करने का आरोप (Hapur News)
बताया गया कि यह मामला अप्रैल माह की एक घटना से जुड़ा है। 1 अप्रैल की रात गंगा स्नान के दौरान योगेंद्र के गांव के ही युवक प्रशांत का सिखैड़ा में एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। आरोप था कि पुलिस ने बिना शिनाख्त कराए ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।इस मामले में योगेंद्र मृतक के परिजन के साथ इस मामले में धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में एसपी ने दरोगा गोविंद सिंह और विकेश कुमार को पहले ही निलंबित कर दिया था। पीड़ित योगेंद्र का कहना है कि पुलिस ने पुराने मामले में फर्जी तरीके से फंसाकर बदले की भावना से उनके साथ मारपीट की थी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


